बस्ती से मोहम्मद रफीक खान विशेष संवाददाता
मुंबई से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लिए रवाना हुई 55 वर्षीय महिला झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की जानकारी देते हुए आमजन से खोजबीन में सहयोग की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैबुन निशान (55) 15 फरवरी 2026 को मुंबई के कुर्ला इलाके से अपने परिवार के साथ बस्ती के लिए निकली थीं। 16 फरवरी 2026 को वह झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लापता महिला का नाम जैबुन निशान है। उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। मूल रूप से वह ग्राम व पोस्ट तिलजा, जिला संत कबीर नगर (उत्तर प्रदेश) की निवासी हैं। वर्तमान में वह भिवंडी के गायत्री नगर, दुर्गा मंदिर के पास रह रही थीं।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को जैबुन निशान के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:
📞 8416949460
📞 8795070004
इस संबंध में विशेष संवाददाता मोहम्मद रफीक खान (मोबाइल: 7521986697) ने भी लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की अपील की है, ताकि लापता महिला को शीघ्र उनके परिवार से मिलाया जा सके।

परिवार का कहना है कि उनकी सकुशल वापसी ही इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पुलिस में भी गुमशुदगी की सूचना दिए जाने की प्रक्रिया जारी है।

