भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने लूटपाट व वाहन चोरी गिरोह के दो आरोपी को दबोचा

भिवंडी

7 लाख 39 हजार के आभूषण व बाइक बरामद,चोरी के 6 मामलों का हुआ पर्दाफाश

बंद घरों,भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को बनाते थे निशाना, वाहनों को भी करते थे पार

विशेष संवाददाता
भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोना और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से पुलिस ने करीब 7 लाख 39 हजार रुपये कीमत के सोने के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल किए गए वाहन बरामद किए हैं।इस आरोपियों के पकड़े जाने से चोरी के छह मामलों का पर्दाफाश हो गया है।


             भिवंडी क्राइम ब्रांच के सीनियर पीआई शीतल राउत ने बताया कि ठाणे पुलिस आयुक्त ने बढ़ती चोरी पर अंकुश लगाने का सख्त निर्देश दिया।जिसके तरह क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुप्त सूचना व तांत्रिक विश्लेषण के आधार पर जाल बिछाया आभूषण व वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह के दो आरोपियों को शुक्रवार को सूरत से गिरफ्तार किया है।जिनका नाम आजाद सिंह उर्फ धनारी माधुसिंह टाक (33) व अजय सिंह उर्फ मामू भूरासिंह(28)है।जो गुजरात राज्य के सूरत के दिडोली के रहने वाले है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने 6 चोरी को अंजाम देने वाले वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है।जिसमें नारपोली पुलिस स्टेशन हद में 4, कोन गांव में एक विरार पुलिस स्टेशन हद में अंजाम दिए चोरी के वारदात शामिल है।पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से सोना चोरी और वाहन चोरी के कई लंबित मामलो के सुलझने की संभावना हैं। सीनियर पीआई शीतल राउत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे। ये गिरोह बंद घरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर सोने के आभूषणों की चोरी करता था, वहीं मौका मिलते ही दोपहिया और चारपहिया वाहन भी पार कर देता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास करीब 7.39 लाख रुपये के चोरी के आभूषण व वाहन बरामद किया गया
है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की संभावना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *