महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में इन दिनों “शेरु केटर्स” का नाम स्वाद प्रेमियों की जुबान पर है। डेढ़ गली, साहिल होटल के पास स्थित यह केटरिंग सर्विस अब शहर के नामी-गिरामी आयोजनों की पहली पसंद बनती जा रही है। खासतौर पर रमजान के महीने में यहां लगने वाली भीड़ इसकी लोकप्रियता की गवाही देती है।

15 वर्ष पहले महज पांच किलो कीमा फ्राई से शुरू हुआ यह छोटा सा कारोबार आज एक बड़े ब्रांड का रूप ले चुका है। शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ काम करने वाले शेरु केटर्स ने अपने स्वाद, साफ-सफाई और ग्राहकों के भरोसे के दम पर लंबा सफर तय किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां के मसालों की खुशबू और व्यंजनों का जायका लोगों को बार-बार खींच लाता है।

रमजान के दौरान यहां स्पेशल पकवानों की खास डिमांड रहती है। कीमा फ्राई, बिरयानी, चिकन डिश, तंदूरी आइटम और पारंपरिक मिठाइयां इफ्तार की रौनक बढ़ा देती हैं। शाम होते ही दुकान के बाहर ग्राहकों की कतार लग जाती है।
शहर के कई बड़े आयोजनों, शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रमों में अब शेरु केटर्स को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्राहकों का कहना है कि स्वाद के साथ-साथ समय पर डिलीवरी और बेहतर सर्विस इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

छोटे स्तर से शुरू हुआ यह सफर आज भिवंडी में सफलता की मिसाल बन चुका है। अगर आप भी लजीज और भरोसेमंद केटरिंग की तलाश में हैं, तो डेढ़ गली, साहिल होटल के पास स्थित शेरु केटर्स एक बार जरूर आजमाइए।

