भिवंडी में शिवजयंती उत्सव समिति 2026 का गठन, महापौर नारायण चौधरी बने अध्यक्ष व मनोज गगे प्रमुख सलाहकार

भिवंडी मुंबई

अब्दुल गनी खान
महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में वर्ष 2026 के लिए शिवजयंती उत्सव समिति का गठन किया गया है। शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

समिति के पदाधिकारियों में नारायण चौधरी महापौर को समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शिवसेना जिलाप्रमुख मनोज गगे को प्रमुख सलाहकार बनाया गया है। मिरवणूक (शोभायात्रा) समिति के सभापति पद पर अरुण पाटील की नियुक्ति हुई है, जबकि राजाभाऊ पुण्यार्थी को सचिव बनाया गया है।

समिति में दिलीप खाने, किशोर शिंगांले, वैशाली मेस्त्री, गणेश मोरे और मनोज शिंगरे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी वर्ष की शिवजयंती को भव्य और अनुशासित तरीके से मनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

समिति का लक्ष्य है कि शहर में पारंपरिक ढंग से शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक उपक्रमों के माध्यम से शिवजयंती उत्सव को ऐतिहासिक रूप दिया जाए। आयोजकों ने नागरिकों से भी उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *