SIR को लेकर विधायक रईस शेख की भिवंडीकर्स से अपील, सतर्क रहने को कहा

भिवंडी


कई राज्यों में मुस्लिम वोटर्स के नाम कटने का हवाला, जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह

भिवंडी। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भिवंडी पूर्व के विधायक रईस शेख ने शहरवासियों से खास अपील की है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर भिवंडीकर्स, खासकर मुस्लिम मतदाताओं से सतर्क और तैयार रहने का आग्रह किया है।

विधायक ने कहा कि देश के कई राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मुस्लिम वोटर्स के नाम काटे जाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे में भिवंडी के नागरिकों को अपने दस्तावेज अपडेट रखने और चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

रईस शेख ने अपील की कि सभी मतदाता अपने पहचान पत्र, पते के प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखें, ताकि किसी भी जांच या सत्यापन के दौरान परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार बेहद महत्वपूर्ण है और इसे सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

वीडियो संदेश में उन्होंने लोगों से जागरूक रहने, अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की भी अपील की है। इस मुद्दे को लेकर शहर में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *