भिवंडी में बाइक हटाने को लेकर विवाद, दंपती पर हमला; गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी के चाविंद्रा रोड स्थित मनसुराबाद इलाके में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।इस दौरान पड़ोसियों ने दंपती के साथ मारपीट की और महिला के पति का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।इस मामले में शांतीनगर पुलिस स्टेशन में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार मनसुराबाद इलाके में रहने वाली सफीना मोहम्मद इब्राहिम अंसारी (31) ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया है कि उसके पड़ोस में रहने वाला मुब्बशीर हुसैन अंसारी ने अपनी मोटरसाइकिल को उनके घर के सामने खड़ी कद दिया था।जिसके कारण उन लोगों घर से बाहर आने जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रहे थी।घर के सामने से बाइक हटाने के लिए कहने पर नाराज होकर पड़ोसी मुब्बशीर अंसारी समेत अहमद अंसारी, कैफ अंसारी, अरकम खान, साजीदा खातून, सना खान और खुशी अंसारी ने मिलकर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने हाथ-घूंसे और लातों से हमला किया। वहीं मुख्य आरोपी ने लकड़ी के डंडे से उसके पति को पीटा और बाद में गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।इस दौरान वह और उनका पति घायल हो गए।जिसके बाद उक्त दंपत्ति शांतिनगर पुलिल स्टेशन में जाकर पड़ोस में रहने वाले 7 लोगो के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109, 189(2), 190, 191(1), 191(3) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सचिन कुचेकर कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *