विशेष संवाददाता
भिवंडी के अंजुरफाटा चौक सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में ‘एक्सीडेंटल स्पॉट’बन गया है।जहां पर रोजाना दुर्घटनाएं होती रहती है।गुरुवार की शाम काम से घर जा रहे एक युवकों को हायवा ट्रक द्वारा कुचलने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।पूरा घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के खारबाव गांव का रहने वाला भार्गव धनंजय पाटील (24) दिनभर काम करने के बाद गुरुवार की शाम 6 बजे एफजेड बाइक क्रमांक एमएच 04 जीएक्स 9359 द्वारा घर जा रहा था जैसे ही वह हमेशा ट्रैफिक जाम वाले अंजूरफाटा चौक से वसई रोड पर टर्न मारा और स्वस्तिक डेअरी के सामने पहुंचा,इसी दौरान ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार हायवा ट्रक क्रमांक एम एच 58 बी 0331 ने भार्गव को बाईं तरफ से टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार भार्गव नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला बायां टायर युवक के सिर और पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया।इस घटन के बाद नारपोली पुलिस ने अज्ञात हायवा चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1), 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत केस दर्जकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अशोक येवले कर रहे हैं।

