विधानसभा में भिवंडी के पानी संकट पर गरजे विधायक रईस शेख, सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग

भिवंडी महाराष्ट्र

अब्दुल गनी खान

भिवंडी। भिवंडी में गहराते जलसंकट का मुद्दा विधायक रईस शेख ने विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर शहर को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

विधायक शेख ने कहा कि भिवंडी को स्टेम प्राधिकरण, बीएमसी और वरालादेवी तालाब से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन एनजीटी की पाबंदियों के कारण करीब 5 एमएलडी पानी की कमी हो रही है। इस कमी का खामियाजा सीधे तौर पर शहर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने सदन में आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से प्रभावशाली शहरों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि बड़ी आबादी वाले भिवंडी जैसे शहर के साथ अन्याय हो रहा है। शेख ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के मामले में किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जा सकता।

रमजान और होली जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए विधायक ने सरकार से तत्काल उच्चस्तरीय बैठक बुलाने और आबादी के अनुपात में न्यायसंगत जल आवंटन सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि नागरिकों को उनका हक मिल सके और त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

सरकार की ओर से इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *