भिवंडी: रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी सेंट्रल ने आयोजित किया विशाल नेत्र जाँच शिविर

भिवंडी


130 लोगों की निःशुल्क आँखों की जांच, 5 मार्च को मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा

भिवंडी। मानवता की सेवा के संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी सेंट्रल और रोटरी क्लब ऑफ अंबरनाथ नॉर्थ के संयुक्त तत्वावधान में 27 फरवरी को पद्मनगर के पद्मशाली समाज हॉल में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में अखिल पद्मशाली समाज, सावला कंसल्टेंसी (बिपिन सावला जी), और वीवीएम ग्रुप ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुल 130 नागरिकों की आँखों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सूक्ष्म जाँच की गई। इसके साथ ही 30 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

रोटरी क्लब ऑफ भिवंडी सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष अजय नायक ने बताया कि जांच के दौरान मोतियाबिंद के शिकार मरीजों का ऑपरेशन भक्ति वेदांत हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में CSR फंड के माध्यम से 5 मार्च को निःशुल्क किया जाएगा।

शिविर का संचालन पूर्व अध्यक्ष संतोष व अजय नायक ‘वशिष्ठ’ के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। रोटरी क्लब के सदस्यों अरविंद भोईर, सतीश भोजने, महेश खड़के, नीता भोईर, पवन सिंघल, बिपिन सावला और प्रहलाद तलेले ने शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।

साथ ही अखिल पद्मशाली समाज के अध्यक्ष रामकृष्ण, सचिव राजू गांजेगी, कोंका मलेशम, बलराम अवधूत और समाज के अन्य सदस्यों ने भी इस सेवा कार्य को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।

शिविर ने क्षेत्र के नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया और समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *