अब्दुल गनी खान
मुंबई। मध्य पूर्व के कई देशों में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। संबंधित भारतीय दूतावासों ने नागरिकों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, रामल्ला (पैलेस्टाइन), दोहा (कतर), रियाध (सऊदी अरब), तेल अवीव (इज़राइल), तेहरान (ईरान), बगदाद (इराक), कुवैत, बहरीन, मस्कट, जॉर्डन और अबू धाबी (संयुक्त अरब अमीरात) में रह रहे भारतीयों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
दूतावासों ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में 24×7 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। सभी मिशन नियमित रूप से हालात पर नजर रखे हुए हैं और समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।
इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के उन नागरिकों से अपील की है जो इन देशों में रह रहे हैं। सरकार ने कहा है कि नागरिक शांति और संयम बनाए रखें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह केंद्र सरकार और संबंधित दूतावासों के साथ समन्वय में है तथा प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आपातकालीन संपर्क के लिए प्रमुख हेल्पलाइन
रामल्ला (पैलेस्टाइन) – +970592916418
दोहा (कतर) – 00974-55647502
रियाध (सऊदी अरब) – 00-966-11-4884697
तेल अवीव (इज़राइल) – +972-54-7520711 / +972-54-2428378
तेहरान (ईरान) – +989128109115 सहित अन्य नंबर
अबू धाबी (यूएई) – 800-46342
कुवैत – +96565501946
बहरीन – 00973-39418071
मस्कट – 80071234
जॉर्डन – 00962-770422276
बगदाद (इराक) – +9647716511185 / +9647704444899
भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे दूतावासों द्वारा जारी सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइटों के अपडेट पर नजर रखें तथा किसी भी अफवाह से बचें।

