शास्त्री नगर स्थित मैरिज हॉल में जुटी गणमान्य लोगों की भीड़
अब्दुल गनी खान
भिवंडी। रमजान के पवित्र माह के अवसर पर शास्त्री नगर स्थित अज़हर मजहर मैरिज हॉल में मूसा ग्रुप की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोजेदारों के साथ-साथ शहर की प्रमुख हस्तियां, नगरसेवक, समाजसेवक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
इफ्तार से पहले देश और दुनिया में अमन-चैन और भाईचारे की मजबूती के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना और आपसी एकता का संदेश देना बताया गया।

मूसा ग्रुप के अध्यक्ष मुशाहिद शेख ने कार्यक्रम में शामिल सभी गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना संयम, सेवा और इंसानियत का पैगाम देता है, जिसे समाज में आगे बढ़ाने की जरूरत है।
इफ्तार पार्टी में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान आपसी मेलजोल और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार, भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में एकता और सद्भाव की भावना मजबूत हो।

