भिवंडी शहर में पानी चोरों पर सख्त हुआ मनपा जलापूर्ति विभाग,चोरों में मचा हड़कंप

भिवंडी

दो जगहों पर छापामार कर 5.67 लाख की पानी चोरी उजागर,2 लोगों पर केस

एक वर्ष में खंडित किए गए 115 अवैध नल कनेक्शन ,31 लोगों पर दर्ज हुआ पानी चोरी का केस

विशेष संवाददाता
भिवंडी मनपा जलापूर्ति विभाग इन दिनों पानी चोरी रोकने के लिए एक्शन मुड़ में है। जिनके द्वारा अवैध तरीके से किए गए नल कनेक्शन खंडित करने की कार्रवाई जोरो से शुरू की गई है। शहर के अलग अलग हिस्सों में 2 अवैध नल कनेक्शनों को जलापूर्ति विभाग ने खंडित कर 5.67 लाख की पानी चोरी का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों पर पानी चोरी का केस दर्ज कराया है।जबकि पिछले एक वर्ष में जलापूर्ति विभाग ने अवैध तरीके से लिए गए 115 नल कनेक्शन खंडित किया गया है।साथ ही बिना परमिशन नल कनेक्शनो द्वारा पानी चोरी कर मनपा के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले 31 पानी चोरों पर केस दर्ज कराया गया है।जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावर का कहना है कि आगे भी मनपा द्वारा अवैध नल कनेक्शनो को खंडित करने की कार्रवाई आगे भी बदस्तूर जारी रहेगी।जिसे लेकर पानी चोरों व माफियाओं की नींदें उड़ गई है।

                         भिवंडी  मनपा जलापूर्ति विभाग के अभियंता संदीप पटनावर के नेतृत्व में पाइप लाइनों की सुरक्षा करने, पानी चोरी पर अंकुश लगाने के लिए 7 सदस्यों वाली एक टीम का गठन किया और पथक प्रमुख के रूप में क्लर्क विराज भोईर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने बताया कि पथक प्रमुख को सूचना मिली कि स्थानीय नाशिक रोड पर स्थित अवचितपाड़ा इलाके में मेराज खलील अहमद शेख बिना मनपा से किसी प्रकार का परमिशन लिए मनपा के पाइप लाइन में छेड़कर आधा इंच का नल कनेक्शन जोड़कर अवैध तरीके से सर्विसिंग सेंटर पानी की सप्लाई लिया हुआ है।जिसके बाद उक्त टीम मौके पर पहुंचकर नल कनेक्शन की जांच करने के बाद उसे खंडित करने के साथ ही मेराज शेख पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में की दर्ज कराया है।जिसने अब तक मनपा प्रशासन को पानी चोरी द्वारा 99 हजार 400 रुपए का नुकसान पहुंचाया था।

मनपा की पानी चोरी कर टेम्पो से करता था पानी सप्लाई, 7 टंकियां, 3 मोटर और पंप जब्त

इसी तरह से मनपा जलापूर्ति विभाग की उक्त टीम ने नारपोली स्थित चौथानी कंपाउंड में 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे  निरीक्षण के दौरान पाया कि मुन्नवर नसीम खान ने बिना किसी अनुमति के मनपा की पाइपलाइन में छेद कर एक इंच व्यास के दो अवैध कनेक्शन ले रखे थे। इन कनेक्शनों के जरिए पानी को एक गोदाम में 5000 लीटर क्षमता की 7 पानी की टंकियों में पानी जमा किया जा रहा था। इसके बाद टंकियों से पंप के माध्यम से पानी मिनीडोर वाहन में भरकर होटल, डाइंग और साइजिंग इकाइयों को सप्लाई किया जा रहा था।मनपा की टीम ने मौके से 5000 लीटर क्षमता की 7 टंकियां, 3 मोटर और 1 सबमर्सिबल पंप जब्त किया। इस अवैध कनेक्शन के कारण मनपा को लगभग 4 लाख 68 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।दोनों ही मामलों में जलापूर्ति विभाग की शिकायत पर शांतिनगर व नारपोली पुलिस ने दो लोगों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 324 (4), 326 (अ) और 303 (2) के तहत मामला दर्ज कराया है।जिसे लेकर एक बार फिर पानी चोरों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *