994 करोड बकाया कर इस बार 175.74 करोड वसूली का लक्ष्य,अभी तक मात्र 70 करोड़ ही वसूले
विशेष संवाददाता
भिवंडी मनपा का शहरवासियों पर 994.30 करोड रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बकाया हो गया है।जिसमें 418 करोड रुपये ब्याज के शामिल है। यह बकाया मनपा के वार्षिक बजट के बराबर है। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए मनपा प्रशासन ने 175.74 करोड़ रुपये लक्ष्य तय की है। हालांकि. पिछले साल के बकाये और वसूली को देखते हुए माना जा रहा है कि इस लक्ष्य तक पहुंचने में मनपा को मुश्किल होने वाली है।

मनपा के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के उपायुक्त बालकृष्ण क्षीरसागर ने बताया कि बकाया टैक्स वसली में सुस्ती लंबे समय से मनपा के लिए बड़ी समस्या है।चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीने में सिर्फ 29.96 करोड की वसूली हुईं है। इसमें 16 करोड़ चालू वर्ष’ का प्रॉपर्टी टैक्स और 13 करोड पुराना है।उन्होंने बताया कि बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली के लिए मनपा अभय योजना चलाती है जिसके तहत ब्याज में शत-प्रतिशत छूट मिलती है। उन्होंने कहा कि अगर योजना के बाद भी बकाया भुगतान नहीं किया, तो बडे बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बकाया वसूली के लिए विशेष टीमें गठित
प्रॉपर्टी टैक्स विभाग प्रमुख सुधीर गुरव ने बताया कि वसुली की प्रक्रिया को तेज करने के लिए पांचो प्रभाग समितियों में 80 से अधिक क्लर्क की नियक्ति की गई है।जिन्हें 2.85.171 संपति धारको से वसूली की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके साथ ही विशेष टीमें गठित की गई है।
विकास कार्यों पर पड़ रहा असर
मनपा की आय का मुख्य स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स है, लेकिन कई साल से टैक्स वसूली में अपेक्षित वद्धि न होने से क्षेत्र के विकास कार्यों पर असर पडा है। बडी संख्या ऐसे लोगों की है जो ब्याज माफी योजनाओं इंतजार करते हुए बकाया टैक्स भुगतान को टाल देते है। मनपा ने स्पष्ट किया है कि यह योजना सीमित अवधि के लिए लागू की गई है। 31 मार्च 2026 के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी।
कहां, कितनी प्रॉपर्टीज पर बकाया
प्रभाग आवासीय कामर्शियल कुल
1, 69,863 9,598 79,4611.
2 52,298 8.073 60,371
3. 59,776 7,559 67,335
4. 32,776 8,243 41,019
5. 30,720 6,265 36,985
प्रभाग अनुसार बकाया (करोड़ों में)
प्रभाग पिछला चालू वर्ष कुल 1. 296.94 51.95 348.89
2. 161.65 33.81 195.46
3. 141.03 35.49 176.52
4. 124.17 34.08 158.25
5. 94.77 20.41 15.18

