फूल की पंखुड़ियों और फगुआ से सराबोर होली महोत्सव
भाजपा नेता पिंटू तिवारी ने पुष्प वर्षा कर किया मेहमानों का स्वागत
सुरेश महाराज
मान्धाता – ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन और भाजपा नेता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) द्वारा ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कालेज मल्हूपुर देल्हूपुर परिसर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया, भाजपा नेता पिंटू तिवारी ने सभी मेहमानों पर पुष्प वर्षा कर होली की बधाई दी, फगुआ की संगीतमय प्रस्तुति में लोग झुमते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी,

क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी राम अभिलाष मिश्रा ने इस शानदार आयोजन पर भाजपा नेता पिंटू तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा नेता पिंटू तिवारी लगातार क्षेत्र के लोगों को धार्मिक आयोजन के माध्यम से एकजुट कर सनातन संस्कृति को मजबूत कर आपसी प्रेम को बढ़ावा दे रहे हैं, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने पिंटू तिवारी अपने इसी तरह के सराहनीय कार्य से क्षेत्र में शिक्षा, सनातन संस्कृति को मजबूत करने वाले व्यक्तित्व के रुप में जाने जाते हैं/ होली महोत्सव में क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से आए सम्मानित जन ने भाजपा नेता पिंटू तिवारी द्वारा आयोजित होली महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि सनातनी परंपरा को संजोए हुए फगुआ गीत के साथ फूलों की पंखुड़ियों से खेली गई यह होली अपने आप में बेमिसाल है/ इस होली महोत्सव में वरिष्ठ समाजसेवी सूर्य नारायण तिवारी जी,शिक्षक सुभाष पांडेय, ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कालेज स्टेट मैनेजर अविनाश तिवारी, एडवोकेट प्रभात पांडेय, पिंटू तिवारी यूथ बिग्रेड अध्यक्ष अखिलेश पाडेय, संगीत शिक्षक रोहन मिश्रा, सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे, ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ( पिंटू तिवारी) ने होली महोत्सव में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले क्षेत्र से आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया/

