पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में मारपीट, 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के फेणेगांव इलाके में होली के दिन आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे गुट के 12 आरोपियों पर क्रॉस केस दर्ज किया है।
          पुलिस के अनुसार, पहली शिकायत आकाश गोकुल पाटिल (28) ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 4 मार्च 2026 को दोपहर करीब डेढ़ बजे से 2 बजे के बीच स्कूल नंबर 48 के पास किराना दुकान के सामने कुछ लोगों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और उनकी कार में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। इस मामले में प्रशांत पाटिल, राजेश पाटिल, प्रवीण पाटिल, उमेश पाटिल, निलेश पाटिल और कुशाग्र अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी ओर कन्हैयालाल रामरतन बिंद (50) ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी दिन दोपहर करीब 2:30 बजे राम किराना स्टोर्स के पास कुछ लोगों ने उन्हें और उनके साथियों को गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में कई लोग घायल हो गए।  पुलिस ने इस मामले में प्रेमनाथ अनंता पाटिल, काथोड धुमाल, गोकुल पाटिल, अशोक पाटिल और सचिन पाटिल के खिलाफ केस दर्ज किया है,भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दोनों मामलों में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *