दुबई भेजने के नाम पर 94,500 रुपये की ठगी, एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भिवंडी महाराष्ट्र

विशेष संवाददाता

दुबई भेजने के नाम पर एक युवक से 94,500 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद जाफर मुजतबा हुसैन (38) नवी मुंबई के उलवे सेक्टर-19 में रहते हैं और सुपरवाइजर के रूप में काम करते हैं। शिकायत में बताया गया है कि उनकी सास नसरिन बानो मेहताब सय्यद के माध्यम से दुबई में काम के लिए संपर्क हुआ था। आरोप है कि आरोपी फैसल मंजूर अहमद शेख (37), निवासी कल्याण रोड, भिवंडी ने दुबई भेजने के लिए नौकरी और टिकट की व्यवस्था करने का झांसा दिया। इसके बदले उसने 94,500 रुपये लिए और कथित तौर पर बनावटी टिकट देकर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की। यह घटना 29 अगस्त 2025 को शाम करीब 4 बजे के आसपास गणेश भवन, कल्याण रोड की है। मामले की शिकायत 4 मार्च 2026 को पुलिस में दर्ज कराई गई। भिवंडी शहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *