UPSC परीक्षा में मुस्लिम अभ्यर्थियों की शानदार सफलता, देशभर में बढ़ाया गौरव

देश

अब्दुल गनी खान
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में इस वर्ष कई मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल कर देशभर में अपने समुदाय और देश का नाम रोशन किया है। विभिन्न रैंकों पर सफल हुए इन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों की उपलब्धि को लेकर शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों में खुशी का माहौल है।

जारी परिणामों के अनुसार ऐ आर रजा मोहिउद्दीन ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल कर मुस्लिम अभ्यर्थियों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं इफरा शम्स अंसारी ने 24वीं रैंक और नाबिया परवेज ने 29वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। हसन खान (रैंक 95), अरफा उस्मानी (124) और वसीम उर रहमान (157) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इसके अलावा सोफिया सिद्दीकी (253), तोसीफ अहमद गनी (254), असद अकील (321), मोहम्मद अश्मिल शाह (382), शाहिदा बेगम (411), शादाब अली खान (415), मोहम्मद शोहलत खान (429) और शोएब खान (455) भी सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल हैं।

अन्य सफल उम्मीदवारों में नाजिया परवीन (478), शैख मोहम्मद हबीसुद्दीन (485), शैख मोहम्मद निशातम (497), साहिल सिहाग (500), जहाना सरीन (511), मिन्हाज शकील (513), गुलफिजा (535), हाश्मी मोहम्मद उमर (549), शाहरुख खान (575), असना अनवर (576), मुनीब अफजल पर्रा (581) और अजीम खान (588) प्रमुख हैं।

इसके साथ ही नूर आलम (625), मोहम्मद इरफान कायमखानी (646), मोहसीना बानो (648), गुलाम मायादीन (663), मोहम्मद नायब अंजुम (668), मोहम्मद अबुजर अंसारी (671), इंशा खान (678), अब्दुल सुफियान खान (695), फैरुज फातिमा (708), मोहम्मद हाशिम खान (713), मोहम्मद सुहैल खान (718), साहिल (735), तोसीफ उल्लाह खान (741), कोहे सफा (763), सना अजमी (764), यासिर अहमद भट्टी (811), गुलाम हैदर (832), मोहम्मद शेजीन (860), मोहम्मद एजाजुल (869), अज़हर आसिफ खान (886), साहिल (905), मोहम्मद सरफराज चौधरी (936), अब्दुल्लाह अफरीदी (942), मोहम्मद शाहिद रजा खान (955) और इरफान अहमद (957) ने भी सफलता प्राप्त की।

इन प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों की उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने इन सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *