भिवंडी में खाड़ी के किनारे दलदल में मिली अधेड़ व्यक्ति सड़ी-गली लाश

भिवंडी

मृतक की शिनाख्त व मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बना चुनौती,फैला भय

विशेष संवाददाता
भिवंडी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां खाड़ी के दलदल में एक अधेड़ उम्र के आदमी की सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। स्थानीय लोगों के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कीचड़ से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएम अस्पताल में भेज दिया है। लाश काफी देर तक पानी और कीचड़ में रहने के कारण पूरी तरह सड़ चुकी थी और इस घटना से इलाके में डर का माहौल है।

भोईवाड़ा पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को भिवंडी खाड़ी इलाके में एक लाश गिरने की सूचना मिली थी। खाड़ी इलाके से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ।जिसके बाद लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर भोईवाड़ा पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।चूंकि खाड़ी के दलदल में शव फंसा था। इस वजह से पुलिस के लिए शव तक पहुंचना और उसे बाहर निकालना मुश्किल था। आखिरकार पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को दलदल से बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शव खाड़ी में बह कर आया है अथवा किसी ने हत्या कर शव को यहां फेंक दिया है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में भेज दिया है। चूंकि शव पूरी तरह से सड़ चुका था, इसलिए मृतक व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल हो गया था।फिलहाल पुलिस के लिए मृतक की पहचान बड़ी चुनौती बन गई है।

भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अशोक रत्नपारखी ने कहा, “अभी बॉडी की पहचान नहीं हो पाई है। हम जांच कर रहे हैं कि वह व्यक्ति इस दलदली इलाके में कैसे पहुंचा और उसकी मौत का सही कारण क्या है।साथ ही ” पुलिस स्टेशन में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस सभी एंगल से मामले की पूरी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *