परिवार के सदस्यों ने लगाया हत्या का आरोप,न्याय की मांग को लेकर निकला मोर्चा
भिवंडी शहर में 3 दिन से गायब एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा की शव को पुलिस ने बरामद किया है।जिसके हाथ कटा और चेहरा जला हुई है।परिजनों ने छात्रा की हत्या किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।इसके लिए आक्रोशित परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने अजमेर नगर से नरपोली पुलिस स्टेशन तक मोर्चा निकाला और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस के अनुसार नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित अजमेर नगर इलाके में परिवार वालों के साथ रहने वाली कक्षा 10 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा 1 मार्च को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर घर से निकली थी। वह देर रात तक घर नहीं लौटी। रिश्तेदारों ने पूरे दिन खोजबीन की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने रात करीब 11 बजे नारपोली पुलिस स्टेशन में उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच, 4 मार्च की शाम को पुलिस को कैलाश नगर पहाड़ी के पास एक नाबालिग लड़की का शव मिला। मृतक छात्रा के परिवार ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। परिवार का आरोप है कि लड़की के शव की हालत बेहद दयनीय है। परिवार वालों ने बताया कि उसका एक हाथ कटा हुआ है और चेहरे पर तेजाब फेंका गया है। शरीर पर भी निशान हैं, सिर के बाल नोचे गए हैं और शरीर दैनिय अवस्था में है। परिवार का आरोप है कि छात्रा ने आत्महत्या नहीं बल्कि किसी ने उनकी बेटी की निर्मम हत्या की है।परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय काडबाने ने बताया कि पुलिस हत्या की हर पहलू की जांच कर रही है।छात्रा की हत्या हुई है अथवा उसने आत्महत्या की है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।बता दे कि भिवंडी में इन दिनों नाबालिगों के अपहरण की वारदात में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।जो अभिभावकों में दहशत का कारण बन हुआ है।

