भिवंडी शहर के वाडा रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आई दो बुर्का पहनी महिलाओं द्वारा 6.40 लाख की सोने की चूड़ियों पर हाथ साफ कर फरार हो गई । निजामपुरा पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लेकिन इस घटना से ज्वेलर्स दुकानदारों में भय का माहौल व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय बंजारपट्टी नाका पर रमेश भाई का श्रीदेवी ज्वेलर्स की दुकान है। 6 मार्च की रात करीब 9.45 बजे दो बुर्का पहनी महिलाएं दुकान में आईं और सोने की चूड़ियां दिखाने लगी। महिलाओं ने सेल्समैन को बातचीत में उलझाकर उसका ध्यान भटका दिया और मौका पाकर 22 कैरेट सोने की दो चूड़ियां, जिनका वजन करीब 46.170 ग्राम और कीमत लगभग 6 लाख 40 हजार रुपये है, चोरी कर फरार हो गईं।ज्वेलर्स दुकान के मैनेजर विपुल सुरेश जैन (36)की शिकायत पर निजामपुर पुलिस दो अज्ञात बुर्काधारी महिलाओं पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक जीवन म्हस्के कर रहे हैं।

