अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर के शिवाजी चौक स्थित एक फ्लैट से नकदी और सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में निजामपुरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसकी बेटी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शिवाजी चौक स्थित प्रेसिंडी प्लाजा में रहने वाले सोहनलाल ओकाजी चौधरी(60)ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 मार्च की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उनके घर से दो बैग और दो हैंडबैग लेकर जाते हुए दिखाई दिए।घटना की जानकारी मिलने के बाद जब घर में रखे कपाट और ड्रॉअर की जांच की गई तो उसमें रखी करीब 10 लाख 65 हजार रुपये की नकदी और सोने के आभूषण गायब पाए गए। बाद में बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दो संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जाते हुए नजर आए।जिसके बाद उन्होंने
निजामपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (ए) और 3(5) के तहत पूजा, आर्सलान महफुजूर्रहमान खान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।जबकि अन्य की तलाश जारी है और पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

