अब्दुल गनी खान
भिवंडी शहर में ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज की ओर से रविवार को धोबी तालाब स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल के सामने भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर की कई प्रमुख हस्तियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवंडी के महापौर नारायण रतन चौधरी थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में भिवंडी ईस्ट के विधायक रईस कासिम शेख, भिवंडी वेस्ट के विधायक महेश चौघुले, उपमहापौर तारिक अब्दुलबारी मोमिन तथा प्रसिद्ध धर्मगुरु सैयद मुफ्ती मोहम्मद हुजैफा कासमी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रमजान की मुबारकबाद देते हुए समाज में आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर एनसीपी भिवंडी के अध्यक्ष शुऐब खान गुड्डू, पूर्व डिप्टी मेयर इमरान वली मोहम्मद खान, कॉर्पोरेटर हसनैन फारूकी, पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. नूर अंसारी, जावेद खान, हलीम अंसारी, शहादत अंसारी, इरफान अंसारी, इसरार अंसारी, एमपीएससी सदस्य जावेद फारूकी, फरहान सिद्दीकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा एडवोकेट यासीन मोमिन, कॉर्पोरेटर नासिर खान, कॉर्पोरेटर सिद्दीकी साजू, अबू साद लल्लन और बालिया माडवी सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इफ्तार से पहले अपने संबोधन में मुफ्ती हुजैफा कासमी ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं। कार्यक्रम का संचालन शुऐब मोमिन ने किया।
इफ्तार के बाद सभी मेहमानों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस सफल आयोजन के लिए ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज के पदाधिकारियों की सराहना की।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष अबरार अंसारी, साकिब मोमिन, इश्तियाक अंसारी और रियान मोमिन ने अहम भूमिका निभाई। वहीं शारिफ अंसारी (पत्रकार), अजीज अंसारी (एलआईबी), अकरम अंसारी, मिराज अंसारी, वकार अंसारी, जईम बनारसी, फुरकान मोमिन, ओवैस अंसारी, जमाल मोमिन, अबू तालिब अंसारी, हसीब अंसारी (हसू) और नसीम मोमिन समेत कई लोगों ने आयोजन में सहयोग किया।

