भिवंडी में इन दिनों बलात्कार व छेड़छाड़ की घटना में जोरदार वृद्धि हो रही है।स्थानीय काल्हेर इलाके में एक युवती को प्रसाद देने के बहाने घर में बुलाकर 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।वही कल्याण जा रही दो युवतियों के साथ तीन स्कूटर सवार युवकों द्वारा छेड़छाड़ किया गया।जबकि रिश्तेदार के घर गई 13 वर्षीय नाबालिग मतिमंद नाबालिग का विनयभंग किया गया।तीनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता (20) काल्हेर क्षेत्र में रहने वाले दिलीप(50) नामक व्यक्ति ने इसी बिल्डिंग में रहने वाली व नौकरी करने वाली 20 वर्षीय युवती को अगस्त 2025 में प्रसाद देने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां वह उसे बेडरूम में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के कारण वह गर्भवती हो गई और फिलहाल लगभग 31 सप्ताह की गर्भवती है।इस घटना के तकरीबन 7 माह के बाद 8 मार्च को पीड़िता की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक संतोष शिंदे कर रहे है।

