विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर में सोमवार की रात अलग-अलग इलाकों में मोबाइल चोरी की चार घटनाएं सामने आया है।जहां पर अज्ञात चोरों ने 1.38 हजार रुपए कीमत के 11 मोबाइल चुराकर फरार हो गए।शांतिनगर व कोनगांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।शहर में बढ़ती चोरी की घटना से नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार रावजी नगर इलाके के अहमद अपार्टमेंट में झुल्फिकार जावेदअहमद शहा (28) 9 मार्च को सुबह 7 से 9 बजे के बीच वह अपने मित्र के साथ घर के बेडरूम में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलग-अलग कंपनियों के तीन मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।इसी तरह रावजीनगर के तबेला बिल्डिंग में रहने वाले सब्जी विक्रेता वाहिद कादीर बागवान (25) के घर का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर हॉल में चार्जिंग पर लगे दो मोबाइल फोन चोरी कर भाग गए। कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई है।
इसी तरह कोनगांव थाना क्षेत्र के रांजनोली इलाके में भी दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं दर्ज की गई हैं। पान टपरी चलाने वाले फहीम आलम रईसुद्दीन शेख (38) के घर में सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच अज्ञात चोर घुस गए और अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन चोरी कर लिए, जिनकी कुल कीमत करीब 63 हजार रुपये बताई गई है।वही राजनोली गांव में रहने वाले सब्जी विक्रेता राजेश भोनुलाल मौर्य (31) के घर से भी दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। बताया गया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर का दरवाजा बंद किए बिना सो रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में घुसकर पलंग पर रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए, जिनकी कीमत करीब 15,500 रुपये थी।पुलिस ने मोबाइल चोरी के चारों
मामलों में बीएनएस की धारा 305 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बाद नागरिकों से रात में घरों के दरवाजे ठीक से बंद रखने और सतर्क रहने की अपील की है।

