अब्दुल गनी खान
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के मुख्य प्रवेशद्वार को स्वर्गीय अजितदादा पवार के नाम पर रखने की मांग उठी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के प्रदेश सचिव वल्ली एस. राजन ने इस संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपकर मुख्य प्रवेशद्वार का नाम “स्व. अजितदादा पवार प्रवेशद्वार” रखने की मांग की है।

दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में महाराष्ट्र के विकास और आम जनता के कल्याण के लिए अहम योगदान दिया।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, विभिन्न विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को गति देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में उनके कार्यों के सम्मान और स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए केडीएमसी के मुख्य प्रवेशद्वार को उनके नाम से जाना जाए।
वल्ली एस. राजन ने कहा कि यदि मुख्य प्रवेशद्वार को स्व. अजितदादा पवार का नाम दिया जाता है, तो यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और आने वाली पीढ़ियां भी उनके योगदान को याद रख सकेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि महापालिका प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेगा।

