◾लगातार 20 वर्षो से आयोजित हो रहा पार्टी
◾सामाजिक सौहार्द स्थापित करना है उद्देश्य
भिवंडी के गोपालनगर इलाके में स्थित पाटीदार हॉल में मंगलवार 10 मार्च की शाम टोरेंट पावर कंपनी की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया ।जिसमें शहर के तमाम राजनीतिक दलों के नेता,सामाजिक संस्थाओं के लोगों के साथ पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा नगरसेवक व हिंदू,मुस्लिम धर्म के तकरीबन 300लोग शामिल हुए।इफ्तार पार्टी शुरू होने से पहले मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती हुजैफा ने रोजा के धार्मिक व सामाजिक पहलुओं पर चर्चा किया।साथ ही उन्होंने टोरंट के रोजा इफ्तार पार्टी की सराहना की और रोजा इफ्तार पार्टी को देश की एकता के लिए बेहद जरूर बताया।

टोरंट के इफ्तार पार्टी में सभी पुलिस स्टेशनों के सीनियर पीआई,भिवंडी मनपा अधिकारी,राजनीतिक से जुड़े लोग, मीडियाकर्मी, विभिन्न पावर-लूम एसोसिएशन के प्रतिनिधियो के साथ शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।जीवन क्लर्क-उपाध्यक्ष, जय पांड्या, सुधीर देशमुख व चेतन बदियानी, शशि गुप्ता जैसे वरिष्ठ अधिकारियों सहित टोरेंट की टीम ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।सभी ने टोरेंट पावर की व्यवस्था की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर के नागरिकों के बीच सहयोग, शांति और सद्भाव में मदद मिलती है।पीआरओ चेतन बदियानी ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से टोरंट पावर की तरफ से निरंतर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन होता आ रहा है।जिसका मकसद समाज मे सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करना है।

उन्होंने कंपनी के लोगो में बदलाव के बारे में सूचित किया और बताया कि इस तरह के आयोजनों से कंपनी और सामाजिक समुदाय के बीच संबंध मजबूत होते हैं।बता दे कि भिवंडी में इन दिनों रोजा इफ्तार पार्टी की धूम मची हुई है।हर दिन कही न कही इसका आयोजन हो रहा है।लेकिन टोरंट की इफ्तारी सब पर भारी रही है।


