अब्दुल गनी खान
ठाणे। पत्नी के कथित अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शिळ–डायघर क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच शिळ–डायघर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही थी। गुप्त सूचना, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पति को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने मृतक को बहाने से भात (धान) के खेत में बुलाया। वहां आरोपी ने लोहे के हथौड़े से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और महज चार घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

