अब्दुल गनी खान
भिवंडी: मराठी पंचांग के अनुसार शालिवाहन शक संवत के नववर्ष के अवसर पर शहर में पारंपरिक उत्साह के साथ गुड़ी पड़वा पर्व मनाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में 19 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से 8 बजे तक अशोक नगर स्थित शालिवाहन शक अमर शहीद रावराम बख्शा सिंह चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन शालिवाहन सेवा भावी संस्था (रजि.) द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इस अवसर पर मराठी पंचांग के अनुसार नए वर्ष का स्वागत किया जाएगा और भारतीय परंपरा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुड़ी पड़वा पर्व सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का प्रमुख त्योहार है, जिसे मराठी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और सार्वजनिक स्थानों पर गुड़ी स्थापित कर समृद्धि और शुभता की कामना की जाती है।
कार्यक्रम का आयोजन शांतिनगर पुलिस स्टेशन के पास, अशोक नगर, भिवंडी स्थित शालिवाहन शक अमर शहीद रावराम बख्शा सिंह चौक पर होगा। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
संस्था की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भारतीय नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर्व को मिलकर उत्साहपूर्वक मनाएं।

