भिवंडी मनपा मुख्यालय में सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन; नागरिकों में जागरूकता लाने का प्रयास

भिवंडी

अब्दुल गनी खान भिवंडी
महाराष्ट्र सरकार द्वारा आम नागरिकों के कल्याण और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के मार्गदर्शन में भिवंडी महानगर पालिका  मुख्यालय के भूतल  पर एक विशेष सूचनात्मक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।जिसका उद्देश्य है कि  नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें स्वावलंबी और उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित करना।

महापौर नारायण चौधरी ने विशेष रूप से ‘पिंक रिक्शा’ योजना पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की कामकाजी और जरूरतमंद महिलाओं तक इस योजना की जानकारी पहुँचाने के लिए मुख्य रिक्शा स्टैंडों पर बड़े बैनर लगाए जाएं।
महापौर ने पालिका अधिकारियों के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि इन योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाया जा सकता है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय महापौर नारायण चौधरी ने अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके और उपायुक्त सपना वसावा के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नगर निगम स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए क्या अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जा सकती है, इसका खाका तैयार किया जाए।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग प्रमुख मिलिंद पलसुले और जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *