भिवंडी नगर निगम में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी –  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर आज भिवंडी नगर निगम मुख्यालय में ‘शहीद दिवस’ मनाया गया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नगर निगम मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में महापौर नारायण चौधरी ने तीनों क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर महापौर ने उनके साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए युवाओं के लिए उनके आदर्शों को प्रेरणादायी बताया।
अभिवादन समारोह के दौरान प्रशासन और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे नगरसेवक संदीप भोईर,अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उपायुक्त सपना विसावा, सहायक आयुक्त शैलेश दोंदे, नितिन पाटिल, अजय महाडिक
इनके अलावा, विभिन्न प्रभाग अधिकारी, विभाग प्रमुख और नगर निगम के कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वीर शहीदों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *