ऑनलाइन निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 4.13 लाख रुपये की ठगी,कई पर केस दर्ज

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी शहर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में पुलिस ने एक कंपनी के कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के कशेली इलाके में रहने वाली शशिकला रंगाराव सत्य दुग्गीराला (70) ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से निवेश किया था। यह निवेश “स्मार्टपंडल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (विजोंगो)” से जुड़ा बताया गया है।पुलिस ने बताया कि कंपनी से जुड़े निदेशक, सीईओ, सीएफओ समेत अन्य अधिकारियों ने आपस में मिलकर कथित रूप से निवेशकों का विश्वास जीता और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया और शशिकला से कुल 4,13,786 रुपये की राशि का निवेश करवाया और उसे तय समय पर मुनाफे सहित लौटाने का आश्वासन भी दिया गया था।हालांकि, आरोप है कि कंपनी ने यह रकम न तो वापस की और न ही एस्क्रो खाते में जमा कराई, जिससे पीड़िता समेत अन्य निवेशकों को आर्थिक नुकसान हुआ। यह घटना 10 अक्टूबर 2024 से लेकर अब तक की अवधि में घटित हुई बताई जा रही है।इस मामले में नारपोली पुलिस ने बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस निरीक्षक बनराज केदार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जनता से अपील की है कि ऑनलाइन निवेश करते समय पूरी जानकारी और सत्यापन के बाद ही कोई निर्णय लें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *