भिवंडी की कंपनी का लॉकर तोड़कर 1.20 लाख रुपये ले उड़े बदमाश

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में घुसकर अज्ञात चोरों ने कम्पनी का लॉकर तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है।लेकिन इस वारदात ने एमआईडीसी क्षेत्र बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
          पुलिस के अनुसार भिवंडी के मानसरोवर इलाके में रहने वाले उत्तम परसराम पुरी (43) ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया है कि 20 मार्च 2026 की सुबह करीब 5:00 से 6:00 बजे के बीच चोरी यह घटना घटी। चोरों ने “कंटीन्यूरी प्रिंटर्स प्रा. लि.” कंपनी को निशाना बनाया।उन्होंने बताया है कि दो अज्ञात बदमाश कंपनी के पिछले हिस्से से इमरजेंसी एग्जिट सीढ़ियों के जरिए दूसरी मंजिल तक पहुंचे। वहां खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और डायरेक्टर के केबिन का ताला तोड़ दिया। इसके बाद लॉकर में रखी करीब 1,20,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप डुमणे कर रहे हैं।इस घटना के बाद स्थानीय उद्योगपतियों में चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की सख्त जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *