गुड़ी पड़वा पर भिवंडी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उमड़ा जनसैलाब
अब्दुल गनी खान भिवंडी
संवत भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भिवंडी शहर के अशोकनगर में स्थित शके शालिवाहन अमर शहीद रावराम बख्श चौक पर गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जो शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 9 बजे तक चला।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही और पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का आयोजन शालिवाहन सेवाभावी संस्था (रजि.) की ओर से किया गया। इस अवसर पर नववर्ष के उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

संस्था के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने बताया कि शके संवत भारतीय संस्कृति की प्राचीन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जिसके आधार पर देश में अनेक धार्मिक पर्व और शुभ कार्यों की तिथियां निर्धारित की जाती हैं। इसी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के उद्देश्य से इस आयोजन को रूप दिया गया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच साबूदाने की खिचड़ी को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। साथ ही मंच पर उपस्थित अतिथियों का शाल व पुष्प देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना(शिंदे) जिला प्रमुख सुभाष माने,भाजपा शहर अध्यक्ष रवि सावंत, नगरसेवक प्रशांत लाड, बालाराम चौधरी, रोहित चौधरी, मनोज काटेकर,उत्तरभारतीय समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर, समाजसेवक फूलचंद यादव, कार्तिक दूबे एवं पी. डी. यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष विनोद त्रिपाठी ने सभी अतिथियों व उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने संस्था के पदाधिकारी सुनील सिंह, अब्दुल गनी खान,शारिफ अंसारी,विजय यादव,ललित सिंह, के.के. गुप्ता, नीलम तिवारी, पूनम त्रिपाठी सहित अन्य ने भरपूर मेहनत की।कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में उल्लास का माहौल देखने को मिला और लोगों ने नववर्ष का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया।

