भिवंडी में हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजा तोड़करतड़के घर में घुसने की कोशिश,फैला दहशत

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी के कोनगांव इलाके में तड़के हथियारबंद तीन बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की।इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
             पुलिस के अनुसार भिवंडी तालुका के कोनगांव इलाके के पिंपळास रोड पर प्रियंका अपार्टमेंट, धर्मानिवास में रहने वाले कान्हा नाईक (49)पेशे से किसान हैं, 23 मार्च 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे अपने घर में मौजूद थे, तभी तीन अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे। आरोपियों में से एक के हाथ में लोहे की रॉड (टॉमी), दूसरे के पास लोहे का पहार (रॉडनुमा औजार) और तीसरे के पास लकड़ी का डंडा था। तीनों ने मिलकर घर के बंद दरवाजे को तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि, किसी कारणवश वे अंदर घुसने में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।घटना के बाद मच्छिंद्र नाईक ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। सहायक पुलिस निरीक्षक वैभव चुबळे इस मामले की जांच कर रहे हैं।पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *