अब्दुल गनी खान
भिवंडी के पिंपळासगांव में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना सामने आई है, जहां परिचित दंपति पर ही घर से लाखों रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि महिला ने घर के सदस्यों को बातचीत में उलझाया, जबकि उसके पति ने मौका पाकर अलमारी से नकदी पार कर दी।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के पिंपळासगांव निवासी बालू दत्तू सुतार (53)पेशे से शिक्षक हैं।उन्होंने पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 28 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:56 से 8:39 बजे के बीच उनके घर पिंपलास क्षेत्र के निवासी अक्षय काळीराम म्हस्के और उसकी पत्नी कोमल म्हस्के आए।उन्होंने आरोप लगाया है कि कोमल ने सुतार की पत्नी छाया और बेटी समीधा को बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान हॉल में बैठे अक्षय ने अलमारी के पास रखी चाबी उठाई और बेडरूम में रखे लोहे के कपाट (अलमारी) के लॉकर से करीब 13 लाख रुपये में से 12.5 लाख रुपये चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता को जब नकदी गायब होने का पता चला तो उन्होंने कोनगांव पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है।मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र सपकाळे कर रहे हैं।

