महिला शिक्षिका से दुष्कर्म,फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी शांतीनगर स्टेशन क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय पीड़िता भिवंडी के गैवीनगर इलाके में रहती हैं और पेशे से शिक्षिका हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह और आरोपी अरकम अफजल खान पिछले करीब सात वर्षों से अलग रह रहे हैं तथा उनके बीच का मामला अदालत में लंबित है।आरोप है कि 12 मार्च 2026 को आरोपी ने फोन कर समझौते के बहाने पीड़िता को नाशिक रोड स्थित शानदार मार्केट में अपने कार्यालय बुलाया। वहां आरोपी ने कथित रूप से जबरदस्ती पीड़िता के कपड़े उतरवाए और उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीड़िता ने 24 मार्च 2026 को शांतीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक एस.एस. शिंदेसरनाईक कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *