भिवंडी से 16 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

भिवंडी

विशेष संवाददाता
भिवंडी के सरवली एमआईडीसी इलाके से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 24 मार्च 2026 की दोपहर करीब 11:30 बजे की है। शिकायतकर्ता गोविंद नगर निवासी लॉन्ड्री व्यवसाई ने बताया कि उनकी बेटी घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपने छोटे भाई आदित्य को कॉलेज छोड़ने जा रही है, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग होने का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप दुमणे कर रहे हैं।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है शहर में नाबालिगों के बढ़ते अपहरण की घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को किशोरी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *