भिवंडी में युवा ग्रुप का कार्यक्रम आयोजित, प्रभाग समिति दो के अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी, संवाददाता: शहर के दरगाह रोड स्थित युवा ग्रुप के ठाणे जिला कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान प्रभाग समिति दो के अध्यक्ष पद के लिए नियुक्ति पत्र औपचारिक रूप से सौंपा गया।

यह नियुक्ति पत्र ठाणे जिला अध्यक्ष फ़हीम आज़मी, ठाणे जिला युवा अध्यक्ष शिवम् मिश्राव, भिवंडी पूर्व महिला अध्यक्ष यास्मीन महबूब अंसारी, बिलाल बाबा तथा मो. हसीब खान के हाथों प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सलीम समीर खान और मतलूब अंसारी को भी सम्मानपूर्वक मंच पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने तथा क्षेत्र में जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में प्रभाग समिति दो में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

दरगाह रोड स्थित कार्यालय में आयोजित इस समारोह में युवा ग्रुप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और जोश से भरपूर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *