साहू समाज का भव्य ‘माता की ज्योत’ कार्यक्रम, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के तत्वावधान में शहर में ‘माता की ज्योत’ का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहू समाज के हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। आयोजन को समाज के लोगों ने ऐतिहासिक बताया।

यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता के आशीर्वाद, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के मार्गदर्शन और महाराष्ट्र युवा अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन स्थल पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें विभिन्न समाजों के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नगरसेवकों से लेकर विधायकों तक कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष गुप्ता ने की। आयोजन को सफल बनाने में उनके परिवार की भूमिका भी अहम रही, जिसकी सभी ने खुलकर सराहना की।

इस पावन अवसर पर भक्ति संगीत का विशेष आयोजन किया गया। माता रानी के भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुंबई, गुजरात, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर और मीरा-भायंदर सहित विभिन्न क्षेत्रों से साहू समाज के सैकड़ों प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। इनमें वकील, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों कई समाजसेवियों और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया।

आयोजन की सफलता में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता, अरुण गुप्ता, अशोक गुप्ता, सूरज गुप्ता और एडवोकेट नरेंद्र गुप्ता समेत सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने तन, मन और धन से सहयोग करते हुए कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *