सायरन बजते ही आपदा प्रबंधन का लाइव अभ्यास, नागरिकों में जागरूकता बढ़ी
नवी मुंबई / ठाणे: कोपरखैरणे क्षेत्र में गुरुवार को सिविल डिफेंस विभाग की ओर से हवाई हमले और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। सायरन बजते ही आपात स्थिति जैसे हालात बनाकर बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा संगठन के निर्देश पर उपनियंत्रक विजय जाधव के नेतृत्व में आयोजित हुई। अभ्यास के दौरान फायर ब्रिगेड, पुलिस, होमगार्ड, TDRF, आपदा प्रबंधन टीम और स्वास्थ्य विभाग सहित कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया और रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार तथा आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में करीब 2,500 स्थानीय नागरिकों और 1,800 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। शाम को ब्लैकआउट अभ्यास कर युद्ध जैसी स्थिति में सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन भी किया गया।

विधायक संजय केळकर ने कहा कि ऐसे अभ्यास से नागरिकों में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम’ के साथ किया गया।

