भिवंडी के पद्मानगर में ‘सकल हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा माहौल

भिवंडी

देशभक्ति गीत-नृत्य और राम सेतु शिला पूजन से जागृत हुई राष्ट्रभक्ति

अब्दुल गनी खान
भिवंडी: शहर के भैरी चौक, भाजी मार्केट स्थित पद्मानगर इलाके में सकल हिंदू समाज, पद्मानगर की ओर से ‘सकल हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और पूरा माहौल उत्साह व देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं श्री राम सेतु शिला पूजन व वंदन जैसे धार्मिक आयोजनों ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की।

कार्यक्रम में लोककीर्तनकार देबराज गणपत केणे की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विठ्ठल दुधप्पा कांबळे ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए समाज को एकजुट रहने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का संदेश दिया। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुष्का बोदुल की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर भाजपा गटनेता और भिवंडी महानगरपालिका के वरिष्ठ नगरसेवक संतोष शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष व नगरसेवक राजेश शेट्टी के साथ हसमुख पटेल, नगरसेविका राजिता मोहन कोंडा, मोहन कोंडा, कोनका मल्लेशाम, अखिल पद्मशाली समाज के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण पोथाबथिनी, हरीश जी, राजकुमार, कुसमा श्रीनू, बालराज दोड्डी और श्रीनिवास बाले सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया दी। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *