भिवंडी मनपा में स्थायी समिति के 16 सदस्यों का चयन, कांग्रेस को सबसे अधिक 5 सीटें

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की बुधवार को आयोजित चौथी महासभा में वर्ष 2026 के लिए स्थायी समिति के 16 सदस्यों के नामों को मंजूरी दे दी गई। इस चयन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थायी समिति में कांग्रेस के 5 सदस्य चुने गए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 4, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) के 2, शिवसेना के 2 तथा समाजवादी पार्टी, कोणार्क विकास आघाड़ी और भिवंडी विकास आघाड़ी एकता मंच को एक-एक सीट दी गई है।

कांग्रेस गुट से अन्सारी रेश्मा बानो वसीम अहमद, अंसारी जोहा असरार, अन्सारी शबाना, विजय भगवान भगत और अन्सारी साजिद हुसैन को समिति में जगह मिली है। वहीं भाजपा से शेट्टी संतोष मंजय्या, पाटील सुमित पुरुषोत्तम, नकाते सुहास जालिंदर और गीता विठोबा नाईक को सदस्य चुना गया है।

इसी तरह एनसीपी (शरद गुट) से बहाऊद्दीन फराज फजल और खान ईशा इमरान, शिवसेना से नाईक अस्मिता प्रभुदास और खान सबीया दीन मोहम्मद, समाजवादी पार्टी से खान अमन ओबैद, कोणार्क विकास आघाड़ी से मयुरेश विलास पाटील तथा भिवंडी विकास आघाड़ी एकता मंच से जावेद गुलाम मोहम्मद दळवी को स्थायी समिति में शामिल किया गया है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें मिलने से मनपा की नीतियों और विकास कार्यों में उसकी भूमिका मजबूत होगी। वहीं अन्य दलों और स्थानीय आघाड़ियों को भी प्रतिनिधित्व देकर समिति में संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।

महासभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद अब मनपा की आने वाली वित्तीय और विकास संबंधी योजनाओं में स्थायी समिति की भूमिका अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *