विशेष संवाददाता
भिवंडी के शांतिनगर क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा को स्कूल छोड़ने के बहाने बाइक से लेकर इसी क्षेत्र के 23 वर्षीय द्वारा जबरन बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर शांतिनगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम गुलजार अब्दुल्ला खान उर्फ चड्डीवाला (23) है।जो अपने ही मोहल्ले में रहने वाली छात्रा को 15 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे बाइक पर बैठकर स्कूल छोड़ने के लिए निकला।लेकिन आरोपी ने छात्रा को स्कूल छोड़ने के बजाय सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गया।जिसके बाद पीड़ित छात्रा अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती अपनी को सुनाई।इसके बाद पीड़िता की मां सीधे शांतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंची ,जहां पर हवसी नरधाम गुलजार के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं के तहत के केस दर्ज कराया है। घटना के बाद वह फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

