विशेष संवाददाता
भिवंडी के अलग अलग क्षेत्रों से पुनः दो नाबालिग युवतियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है।दोनों की उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच है।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।लेकिन शहर में नाबालिगों के लगातार गायब होने की घटना ने न सिर्फ पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है,बल्कि अभिभावकों में भय का माहौल व्याप्त है।
भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में सारंगगांव क्षेत्र में रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय लड़की 14 अप्रैल को मानकोली क्षेत्र में काम पर गई हुई थी।इसी दौरान उसके पेट में दर्द होने लगा।जिसके कारण वह घर जाने के लिए निकली,लेकिन घर नहीं पहुंची।काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाल मन का फायदा उठाकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।जिसके अपहरण की शिकायत नारपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।इसी तरह मुंबई के भायखला क्षेत्र में रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को कुछ दिनों के लिए अपने मायके जैतूनपुरा में रहने के लिए छोड़ा था।जहां पर 7 अप्रैल 2026 की रात में वह किसी बात पर नाराज हो गई और गुस्से में घर से निकल गई। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी जब लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तो भिवंडी शहर पुलिस में उसके अपहरण का केस दर्ज कराया है।जिसमें आशंका व्यक्त की गई है कि उनकी लड़की को शाहनवाज शेख (22)पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया गया है।

