विशेष संवाददाता
भिवंडी के नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले ओवलीखिंड इलाके में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना 15 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे की है।जहां पर किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जिसकी की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।इधर वाहन चालक हादसे के बाद न तो पुलिस को सूचना दी और न ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि मौके से फरार हो गया।
इस मामले में नारपोली पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 134(अ) और 134(ब) के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है।

