महाराष्ट्र

अवैध तंबाकू तस्करी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता ( महाराष्ट्र नागपुर)
नागपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच ने अवैध तंबाकू तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बालाघाट निवासी दिलीप कुमार गजभिये और जरीपटका निवासी रूपेश जेठन के रूप में हुई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख 9 हजार 760 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित तंबाकू बरामद किया। इसके अलावा, एक चार पहिया वाहन समेत कुल 19 लाख 39 हजार 760 रुपये का माल जब्त किया गया है।

बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच को जरीपटका थाना क्षेत्र में अवैध तंबाकू तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर के पास जाल बिछाकर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जब्त माल को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *