वज्रेश्वरी देवी यात्रा में दक्ष नागरिक फाउंडेशन की सक्रिय भूमिका, श्रद्धालुओं को मिली राहत

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी। श्री वज्रेश्वरी योगिनी देवी यात्रा उत्सव के दौरान इस वर्ष भी लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पूरे महाराष्ट्र से पहुंचे भक्तों के कारण मंदिर प्रशासन पर व्यवस्थाओं का बड़ा दबाव रहा।

इस बीच दक्ष नागरिक फाउंडेशन के आपत्ती प्रबंधन यूनिट ने आगे बढ़कर व्यवस्था संभालने में अहम भूमिका निभाई। फाउंडेशन के प्रशिक्षित युवकों ने पूरे दिन मंदिर और यात्रा परिसर में तैनात रहकर भीड़ नियंत्रण, मार्गदर्शन और आपात स्थिति में सहायता प्रदान की।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र भांगरे ने बताया कि उनका संगठन हर साल इस यात्रा में निस्वार्थ सेवा के उद्देश्य से भाग लेता है। उन्होंने कहा कि जहां भी आपात स्थिति उत्पन्न होती है, उनके स्वयंसेवक तुरंत पहुंचकर बिना किसी पारिश्रमिक के सेवा देते हैं।

यात्रा के दौरान फाउंडेशन के कार्यों की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहना की। सामाजिक स्तर पर भी संगठन के प्रयासों को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *