भिवंडी में शिवसेना संगठन को नई धार, कुंदन पाटील बने जिलाप्रमुख — कार्यकर्ताओं में जोश

भिवंडी

अब्दुल गनी खान
भिवंडी, 19 अप्रैल 2026: शिवसेना ने भिवंडी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उद्धव ठाकरे के निर्देश पर कुंदन पाटील को भिवंडी जिलाप्रमुख नियुक्त किया है। अजय नगर स्थित शिवसेना शहर जिला शाखा में आयोजित कार्यक्रम में उनका जोरदार स्वागत और सत्कार किया गया।

इस मौके पर भिवंडी जिला सह-संपर्क प्रमुख मनोज गगे, वैशालीताई मेस्त्री, अरुण पाटील, गजेंद्र गुळवी, राजाभाऊ पुण्यार्थी और मोहन दादा वल्लाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेताओं ने अपने मनोगत व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

नवनियुक्त जिलाप्रमुख कुंदन पाटील ने अपने संबोधन में साफ कहा कि अब समय मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने का है। उन्होंने कहा, “आने वाले दिन शिवसेना के हैं। सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।”

उन्होंने आगे बताया कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के अवसर पर हर वार्ड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी।

कार्यक्रम में गणेश मोरे, भाई वनगे, संतोष हंकारे, करमचंद सरोदे, नितेश दांडेकर, शांताराम गायकवाड, सरीता पाटील, संगीता जोशी, अक्षरा लाड, राजन काबाड़ी, रमेश धोत्रे, नजीर शेख, नाविद अंसारी, मुजम्मील खान, नौशेबा अंसारी, सुनिता तरे, कल्पना पुजारी समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कुंदन पाटील ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन विस्तार के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *