नासिक: निदा खान की अग्रिम जमानत पर 27 अप्रैल को फैसला, आज हुई सुनवाई

महाराष्ट्र

नासिक: चर्चित टीसीएस केस में फरार चल रही निदा खान की अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। मामले में अब अगली सुनवाई 27 अप्रैल को तय की गई है, जब अदालत जमानत पर अपना फैसला सुनाएगी।

आज हुई सुनवाई के दौरान निदा खान के वकीलों ने अंतरिम अग्रिम जमानत के लिए अपनी दलीलें पेश कीं। वहीं, सरकारी वकील पीड़ित पक्ष के वकीलों के साथ 27 अप्रैल को अपना पक्ष अदालत के समक्ष रखेंगे।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार बताई जा रही है, जिसे लेकर मामले की गंभीरता भी बढ़ गई है। अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद जमानत पर निर्णय सुरक्षित रखते हुए अगली तारीख 27 अप्रैल निर्धारित की है।

अब इस मामले में सभी की नजरें 27 अप्रैल को होने वाले फैसले पर टिकी हैं, जो आगे की कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *