भिवंडी में बढ़ी छेड़छाड़ की घटना,दो नाबालिग व एक युवती से अश्लीलता कर फरार हुए आरोपी

भिवंडी

भिवंडी शहर में इन दिनों छेड़छाड़ की घटना में वृद्धि हो रही है।स्थानीय गायत्रीनगर इलाके में एक व्यक्ति ने जहां 8 व 11 वर्ष की दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ किया।वही घुंघटनगर इलाके में एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने अश्लीलता की।दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
           पुलिस के अनुसार गायत्रीनगर क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया है कि 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे सातार गली, गणेश मंदिर के पास उनकी 11 वर्षीय बेटी और पड़ोस में रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची के साथ खेल रही थी।इसी दौरान आरोपी मुमताज इंद्रीस अंसारी (35) ने दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक ढंग से छुआ, जिससे बच्चियों को मानसिक आघात पहुंचा।जिसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के साथ बालकों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) 2012 की धाराओं 8 और 12 के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।
भिवंडी शहर के घुंघटनगर इलाके में एक 23 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 8 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे वह घर के पास स्थित दुकान पर सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी फरीदअली मुबारक अली शेख (25)ने उसका पीछा करते हुए उसके पास आया। आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ अश्लीलता की और हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। इस घटना से पीड़िता को गहरी मानसिक पीड़ा पहुंची।पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसका पीछा कर उसके करीब आने की कोशिश करता रहा है।इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 20 अप्रैल को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *